फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   VHP Bajrang Dal again raised the demand to remove Mangal Bazar

Firozabad News: विहिप बजरंग दल ने फिर उठाई मंगल बाजार हटाने की मांग

Mon, 08 Sep 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
VHP Bajrang Dal again raised the demand to remove Mangal Bazar
नगर आयुक्त ऋषिराज को ज्ञापन सौंपते विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने संयुक्त रूप से सोमवार को नगर आयुक्त ऋषिराज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ओवरब्रिज के नीचे लगने वाले मंगलबाजार को हटाए जाने की एक बार फिर मांग की। चेतावनी दी कि अवैध रूप से लगने वाला मंगल बाजार नहीं हटा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विहिप के ब्रजप्रांत सहमंत्री राकेश त्यागी, विभाग संगठन मंत्री विहिप सुनील, विहिप महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बजरंग दल संयोजक सत्यम शर्मा के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठन के नेता नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त ऋषिराज से भेंट की। ब्रजप्रांत मंत्री राकेश त्यागी ने कहा कि विहिप, बजरंग दल वर्ष 2022 से कोटला चुंगी से लेकर जलेसर रोड क्लब चौराहा तक अवैध रूप से लगने वाले मंगल बाजार को बंद करने की मांग की थी। उस समय बाजार को बंद कर दिया था। 2025 में भी मंगल बाजार को स्थानांतरित होने के आदेश होने के बाद भी यह बाजार यहीं लग रहा है। अवैध मंगल बाजार नहीं हटा तो विहिप आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में सहमंत्री शैलेंद्र कुलश्रेष्ठ, नितिन चौहान, गौरव कुलश्रेष्ठ, मनोज शर्मा, मयंक ठाकुर, राकेश कंडेरे, अनिल दीक्षित, शिवम शामिल थे।
विज्ञापन



मंगल बाजार हटा तो त्योहारी सीजन में हजारों की छिन जाएगी आजीविका
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष झब्बू लाल तिवारी ने बताया कि सुहागनगरी में साप्ताहिक बंदी के दिन ओवरब्रिज के नीचे लगने वाला मंगल बाजार में 1200 दुकानदारों (फड़ वाले) की आजीविका यहां से चलती है। ओवरब्रिज के नीचे वह फड़ लगाकर अपना गुजर बसर करते हैं। गरीबों की मदद करने की जगह कुछ लोग उनकी रोजी रोटी छिनना चाहते हैं। क्योंकि उनकी बात रखने वाला कोई नहीं है। नगर निगम प्रशासन को त्योहार के सीजन में उन्हें नहीं हटाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed