फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vehicles standing on the highway, becoming the reason for the accident

हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन, बन रहे हादसे का कारण

Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicles standing on the highway, becoming the reason for the accident
हाईवे पर खड़े हो रहे वाहन, बन रहे हादसे का कारण
विज्ञापन

फिरोजाबाद। वाहन चालकों ने हाईवे को ही पार्किंग स्थल बना लिया है। बुधवार अल सुबह सिरसागंज के कठफोरी पुलिस चौकी के समीप हुए हादसे में मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी अफसरों को अभियान चलाने की सुध नहीं आई।
हाईवे पर लोड़िंग वाहन खड़े न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अलीनगर कैंजरा के समीप ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए किसानों की भूमि को अधिग्रहित की गई थी। जमीन के दाम अधिक होने के कारण ट्रांसपोर्टर लेने के लिए तैयार नहीं है। इसे लेकर कई बार प्रशासन, जिला प्रतिनिधि और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक भी हुई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

यहां खड़े होते हैं वाहन
हाईवे पर राजा का ताल, उसायनी पेट्रोल पंप के समीप, टूडला टोल, उसायनी टोल के पास, शहर के बाहर से गुजर रहे हाईवे पर चनौरा पुल के समीप, सिरसागंज में गुंजन चौराहा के साथ कठफोरी के आसपास हाईवे पर रात के समय वाहनों को खड़ा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
हाईवे पर वाहन खड़े न हो इसके लिए चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वाहनों पर रिफलेक्टर लगवाने का काम भी यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जिससे हादसों को रोका जा सके। -लालता प्रसाद दाऊ, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed