फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vehicles hesitating on the dilapidated road

जर्जर मार्ग, हिचकोले खाते वाहन राहगीर परेशान

Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicles hesitating on the dilapidated road
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर के कई मार्ग को आधा अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया है। भीमनगर मार्ग, मोहल्ला कोटला मार्ग, टापा कलां में निवासी सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। यहां सड़कों का हाल यह है कि वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ता है। जबकि इन मार्गों से लिंक करने वाले सभी मार्गों का नगर निगम द्वारा छह माह पूर्व निर्माण करा दिया है।
विज्ञापन

भीमनगर मार्ग
यह मार्ग गुरुद्वारे से देवनगर, महावीर नगर, भीमनगर होते हुए सुहागनगर चौराहा पर निकलता है। नगर निगम द्वारा सुहागनगर चौराहा से महावीर नगर गली नंबर छह तक व देवनगर पुलिया से गुरुद्वारे तक मार्ग का निर्माण करा दिया जबकि गली नंबर छह से देवनगर पुलिया तक का मार्ग आज भी कच्चा है। यह मार्ग स्टेशन रोड को भी जोड़ता है। लोगों का कहना है कि करीब आधा किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण न होने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

कोटला मोहल्ला मार्ग
धोबी वाली पुलिया से मोहल्ला कोटला होते हुए राजा राम की पुलिया तक जाने वाला मार्ग जर्जर है। इस मार्ग से लिंक करने वाले लोहामंडी मार्ग, कटरा सुनारान मार्ग के साथ राजा राम की पुलिया से स्टेशन रोड तथा टंकी की ओर जाने वाले मार्गों का निर्माण नगर निगम द्वारा करा दिया गया। जिस मार्ग का निर्माण नगर निगम द्वारा नहीं कराया गया है। उस मार्ग की लंबाई करीब आधा किलोमीटर से कम है जबकि यह मार्ग सदर बाजार के साथ रेलवे स्टेशन को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टापाकलां मार्ग
बोधाश्रम चौराहा से आंबेडकर पार्क के समीप लगे ट्रांसफार्मर तक सड़क का निर्माण नगर निगम ने करा दिया लेकिन आंबेडकर पार्क स्थित ट्रांसफार्मर से बदले सिंह के मकान तक मार्ग का निर्माण नहीं हुआ। बदले सिंह के मकान से बंबा बाईपास मार्ग का निर्माण कराया गया। बीच में मार्ग का निर्माण न होने से क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि बीच में मार्ग का निर्माण न होने से दिक्कत होती है। आए दिन हादसे होते हैं।

...
मोहल्ला कोटला मार्ग पिछले चार साल से जर्जर है। जबकि अन्य मार्गों का निर्माण नगर निगम ने करा दिया। इस मार्ग का निर्माण न होने से दिक्कत होती है।
हैप्पी यादव, नई बस्ती
देवनगर शहर का प्रमुख मार्ग है। प्रमुख बाजार भी है। कई स्कूलों को यह मार्ग जोड़ता है। इसके बाद भी करीब आधा किलोमीटर मार्ग बिना बनाए छोड़ दिया गया।
हरविलास निवासी महावीर नगर
बोधाश्रम चौराहा से बंबा बाईपास मार्ग को जोड़ने वाला टापाकलां मार्ग बीच में आधा बना है। मार्ग का निर्माण न होने से अन्य रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
प्रमोद यादव, मोहल्ला कोटला।
जो मार्ग अभी बनने से वंचित है। आचार संहिता के बाद उनका निर्माण प्रस्ताव तैयार कराकर कराया जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।
संजय सिंह चौहान, चीफ इंजीनियर, निर्माण विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed