फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ved Prakash became the president of Diploma Pharmacist Association

Firozabad News: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश

Sat, 25 Mar 2023 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Ved Prakash became the president of Diploma Pharmacist Association
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश
विज्ञापन

फिरोजाबाद। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव कराया गया। अधिवेशन आसफाबाद स्थिति एक गेस्ट हाउस हुआ।
अधिवेशन में फार्मेसिस्ट की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया गया।
प्रांतीय संगठन मंत्री रविंद्र सिंह और संयुक्त मंत्री देवेंद्र कटारा के नेतृत्व में एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार सामने आए। जिसमें भानु प्रताप सिंह बघेल और वेद प्रकाश ने अपने अपने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद के दो दावेदार होने के कारण मतदान कराया गया। 99 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वेद प्रकाश को 58 और भानु प्रताप सिंह बघेल को 40 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त कर दिया गया। वेद प्रकाश को अध्यक्ष चुन लिया गया। शेष पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव, मंत्री जगदीश कुमार, संगठन मंत्री आनंद मोहन शर्मा, संयुक्त मंत्री बृजेश चंद्र, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, आय व्यय निरीक्षक मीरा बघेल को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed