फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vaatar varks mein aaj lagega kans mela

वाटर वर्क्स में आज लगेगा कंस मेला

Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
 vaatar varks mein aaj lagega kans mela
सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया। - फोटो : अमर उजाला
 होली का हुड़दंग समाप्त होने के साथ नगर के वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में खेल तमाशे के साथ ही झूले आदि सजेंगे। इस मौके पर मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन जी मंदिर से भगवान कृष्ण बलराम का भव्य डोला निकलेगा।
विज्ञापन

होली की पड़वा वाले दिन नगर के वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस मेला का आयोजन परंपरागत तरीके से किया जाता है। इसी क्रम में 24 मार्च को दोपहर दो बजे से मेले की तैयारी प्रारंभ हो जाएगी। इधर, मोहल्ला दुली स्थित राधामोहन जी महाराज मंदिर से भगवान कृष्ण एवं बलराम का भव्य डोला शाम करीब पांच बजे शुरू होगा। मोहल्ला दुली से यह डोला चौबान मोहल्ला, छतरी वाला कुंआ, चौकीगेट होते हुए इमामबाड़ा पर सदर बाजार में पहुंचेगा। यह डोला छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गांधीपार्क चौराहा होते हुए वाटर वर्क्स प्रांगण में कंस का वध करने के बाद वापस मंदिर पर पहुंचेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्वालवाला भी शामिल होंगे। शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि मंदिर प्रांगण से डोले का शुभारंभ समाजसेवी एवं मंदिर के प्रबंधक पीके झिंदल करेंगे। इस दौरान ठंडाई का वितरण किया जाएगा। डोले के वापस आने पर भव्य आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गौशाला पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। यह तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed