{"_id":"612e6aa88ebc3e679c12b0e4","slug":"uproar-in-women-s-hospital-after-the-woman-was-referred-to-agra-firozabad-news-agr505852736","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को आगरा रेफर किए जाने पर महिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को आगरा रेफर किए जाने पर महिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्भवती महिला को आगरा रेफर किए जाने पर आक्रोशित परिजनों ने महिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आक्रोशित लोगों को वार्ड से बाहर करने का प्रयास किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामले में अस्पताल के वार्ड ब्वॉय ने थाना उत्तर पुलिस में तहरीर दी है।
फिरोजाबाद निवासी पूजा पत्नी कुलदीप को परिजन प्रसव के लिए सोमवार रात महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान जिला महिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अंजू और डॉ. सपना ने पूजा का परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने परिजनों को बताया कि महिला का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ है। ऐसे में दूसरे बच्चे के लिए ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। प्रसव से पूर्व ऑपरेशन के लिए चिकित्सकों ने पूजा की कोविड के साथ अन्य जांचें करा ली।
जांच में पूजा की प्लेटलेट्स 48 हजार मिली। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन के लिए प्लेटलेट्स 80 हजार होनी चाहिए थी। इस पर महिला के परिजनों को अवगत कराया गया और कहा कि मरीज को आगरा ले जाएं। इस पर महिला के परिजन आक्रोशित हो गए। कहासुनी के बाद वार्ड ब्वॉय सचिन ने उन्हें वार्ड से बाहर निकालने की कोशिश की। इस पर उन्होंने सचिन से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख सूचना पर सीएमएस डॉ. साधना राठौर और थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएमएस डॉ. साधना राठौर ने कहा कि पूजा के तीमारदारों ने स्टाफ के साथ अभद्रता की है। इसकी तहरीर उत्तर थाना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।