{"_id":"6160850f8ebc3e625110526b","slug":"uproar-in-nursing-home-over-death-of-maternity-firozabad-news-agr5107444189","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत पर नर्सिग होम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत पर नर्सिग होम में हंगामा
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। मचिला की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में हंगामा कर दिया। चिकित्सक और स्टाफ मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना सिरसागंज के क्षेत्र जहांगीरपुर निवासी शालू (35) पत्नी पूरन सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर मक्खनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। खून की कमी के कारण उसे खून की बोतल चढ़ाई गई। ऑपरेशन के बाद शालू ने एक पुत्र को जन्म दिया। बृहस्पतिवार की शाम खून की बोतल और चढ़ाई गई। इसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। आगरा रेफर किया गया। परिवार इमरजेंसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की माने तो नर्सिंगहोम कर्मियों ने उसे इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन लगाते ही उसकी तबियत खराब हुई और उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत का पता चलते ही परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। गांव से अन्य परिजन भी आ गए। उन्होंने नर्सिंग होम पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।