फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar during electricity checking in Khanjapur, police called

Firozabad News: खंजापुर में बिजली चेकिंग के दौरान हंगामा, बुलाई पुलिस

Sat, 08 Nov 2025 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Nov 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Uproar during electricity checking in Khanjapur, police called
संवाद न्यूज एजेंसीी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। दबरई बिजलीघर क्षेत्र में बकाएदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को खंजापुर गांव में बिजली विभाग की टीम को विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा। टीम जब बकाएदारों के कनेक्शन काटने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और चेकिंग कार्य रोकने की कोशिश की। पुलिस के आने के बाद कार्रवाई जारी रही।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को समझाया, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और चेकिंग कार्य दोबारा शुरू हुआ। अवर अभियंता राहुल अग्रवाल के अनुसार, खंजापुर और सरगवा गांव में कुल 44 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, रात में लेबर कॉलोनी उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत नगला विष्णु फीडर पर एसडीओ दशरथ सिंह के नेतृत्व में की गई नाइट रेड में छह कैंपस पर मीटर से अतिरिक्त केबल डालकर और बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में भी विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed