{"_id":"60903e0f8ebc3e8d320f5b77","slug":"uproar-during-counting-of-chitwali-gram-panchayat-firozabad-news-agr4907106200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितावली ग्राम पंचायत की मतगणना के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चितावली ग्राम पंचायत की मतगणना के दौरान हंगामा
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। चितावली ग्राम पंचायत में मतगणना के दौरान आरओ के साथ आए युवक को लेकर हंगामा हो गया। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी। यहां तीन बार रीकाउंटिंग के बाद भी फैसला नहीं होने पर पर्ची डालकर निर्णय लिया गया।
नौशहरा न्याय पंचायत की ग्राम पंचायत चितावली की मतगणना हंगामेदार रही। यहां दो प्रत्याशियों इंद्रजीत और लवलेश में कांटे की टक्कर रही। अंत में दोनो प्रत्याशियों के मत 354-354 निकले। प्रत्याशियों की मांग पर तीन बार रीकाउंटिंग कराई गई, लेकिन मामला फिर भी उलझा रहा।
रीकाउंटिंग के दौरन आरओ के साथ आए एक युवक पर ग्रामीणों ने मतों को खराब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इसके बाद मतगणना स्थल पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आरओ सुभाष चंद्र शर्मा को फटाकर लगाते हुए पर्ची डालने के लिए कहा। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के सामने पर्ची डाली गई।
विज्ञापन
इसमें इंद्रजीत की पर्ची निकली। इसके बाद आरओ ने इंद्रजीत को विजयी घोषित कर दिया। मामले में लवलेश पक्ष ने आरओ पर दूसरे प्रत्याशी से साठगांठ का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है।