फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uproar After Meat Thrown on Kanwar Yatra Route in Firozabad Kanwar Yatra 2025

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा मार्ग पर फेंके मुर्गे के अवशेष, आधी रात को फिरोजाबाद में हुआ हंगामा

Mon, 21 Jul 2025 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 01:01 PM IST
सार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे की घटना है। यहां  कांवड़ यात्रा मार्ग पर फेंके मुर्गे के अवशेष फेंक दिए गए। इसे देख आक्रोश फैल गया। सूचना पर सीओ सिटी और कई थानों की फोर्स पहुंच गया।  लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। 

 

विज्ञापन
Uproar After Meat Thrown on Kanwar Yatra Route in Firozabad Kanwar Yatra 2025
कांवड़ यात्रा मार्ग पर फेंके मुर्गे के अवशेष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में कुछ अराजक तत्वों ने रविवार रात कोटला चुंगी चौराहे (इटावा मार्ग) पर बने ओवरब्रिज के ऊपर कांवड़ मार्ग पर मुर्गे के अवशेष फेंककर माहाैल खराब करने की कोशिश की। गनीमत रही कि किसी कांवड़िये पर मांस के टुकड़े नहीं पड़े। लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदुत्ववादी संगठनों के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दी। कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी। देर रात तक अराजक तत्वों की पहचान करने की कोशिश जारी थी।
विज्ञापन


 

थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे से कांवड़ियों का जत्था गुजरता है। ऐसे में यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। फिर भी सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार रात करीब सवा नौ बजे कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। अराजक तत्वों ने ओवरब्रिज के ऊपर कांवड़ मार्ग पर मुर्गे के कटे हुए पैर फेंक दिए। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। हिंदुत्ववादी संगठन के नेता वीनेश शर्मा मौके पहुंचे और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। रसूलपुर उत्तर, रामगढ़ थाने के प्रभारी के साथ सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया मौके पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मांस के टुकड़े को हटवाकर पानी से सड़क की सफाई कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। सफाई के बाद बाद कांवडि़यों पर पुष्प वर्षा कराई गई और उन्हें रवाना किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाहियों के नदारद रहने की चर्चा
सावन का पावन महीना शुरू होने के बाद से कोटला रोड चौकी के दो सिपाहियों की ड्यूटी इस मार्ग पर लगाई गई है। लोगों में चर्चा रही कि दोनों पुलिसकर्मी राउंड लगाकर चले जाते हैं। चौराहे पर कभी उनकी तैनाती नहीं दिखती। सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि उत्तर क्षेत्र में कुछ अराजक तत्वों की ओर से ओवरब्रिज के ऊपर से मुर्गे के अवशेष फेंके गए थे। समय रहते सभी को समझा दिया गया। मार्ग को पानी से साफ कराकर शुद्ध करा दिया गया है। अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

पानी से धुलवाया मार्ग, कराई गई शुद्धि, तब निकले कांवड़िये
 कोटला चुंगी चौराहे पर अवशेष फेंकने का मामला निपट जाने के बाद मार्ग की पानी से धुलाई कराने के बाद शुद्धि कराई गई। इसके बाद मार्ग पर फूल बिछाए गए। तभी कांवड़ियों की एक टोली भोले के जयघोष करती आ गई। फिर आसपास के लोगों के साथ पुलिस ने कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की। इससे कांवड़ियों के जोश में बढ़ोतरी हुई थी।

 

रविवार रात कुछ अराजक तत्वों ने फिंजा को बिगाड़ने के उदेश्य से कोटला चुंगी चौराहे पर पशु के कुछ अवशेष पुल के ऊपर से फेंक दिए। यह देख लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। समय रहते पुलिस ने मामले को संभाल लिया। इसके बाद सभी अवशेषों को हटवाकर पानी से मार्ग की धुलाई कराते हुए फूल बिछाए गए। रसूलपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, उत्तर थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने आसपास के लोगों के साथ कांवड़ियों को टोली पर पुष्पवर्षा की। साथ ही भोले के जयकारे भी लगाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed