फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up state minister talks about crime in up

‘अन्य प्रदेशों से यूपी में क्राइम काफी कम’

Fri, 05 Dec 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 05 Dec 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के लघु सिंचाई, पशुधन एवं प्रभारी मंत्री राजकिशोर सिंह ने जिले में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कुक्कट, बकरी व गाय पालन पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर डीएम सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। थाना रसूलपुर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचे प्रभारी मंत्री के सामने मनरेगा योजना से गांव में इंटरलॉकिंग कराने व बड़ी संख्या में हैंडपंपों के खराब होने का मामला उठा। उन्होंने सात हजार हैंडपंप रीबोर कराने के लिए धनराशि दिलाने का वायदा किया। कामधेनु डेयरी योजना की समीक्षा की और  500 नए लोगों के समूह द्वारा कुक्कुट पालन की बात कही। 10 से 25 बकरी, पांच से दस गाय पालन की योजना शुरू करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


65 हजार नये बिजली कनेक्शन देने के साथ ट्रांसफार्मर लगाने को भी कहा। सिंचाई विभाग के एक्शईएन को डार्क ब्लाकों में चेकडैम बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश  दिए। जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री ने इमरजेंसी कक्ष के बाहर बैठे मरीजों से असुविधाओं के बारे में जाना। यहां रामनगर की एक महिला द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत पर डीएम को चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा वितरण काउंटर को देखने के साथ थाना रसूलपुर का भी निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, विधायक हरिओम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, दुग्ध संघ अध्यक्ष राम सेवक यादव, डीएम विजय किरन आनंद, सीडीओ सुजीत कुमार, एडीएम कर्मेंद्र सिंह, सीएमओ डा. एनएल यादव, सीएमएस डा. अजय शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र, सीओ सिटी राजेश चौधरी आदि मौजूद थे।

चमरौली में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
प्रभारी मंत्री ने चमरौली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। यहां आवास और शौचालय न बनने की शिकायत की गई। इस पर संबधिं अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए। गांव में ट्रांसफार्मर ठीक कराने तथा अधूरी सड़क को पूरा करने के निर्देश दिए।

प्लीज सर, हमारे भविष्य का सवाल है कुछ तो करिए....
बीटीसी 2011 के छात्र- छात्राओं ने मंत्री से अपनी परेशानियां बताईं। मंत्री के मीटिंग हाल से निकलते ही उनकी गाड़ी को घेर लिया। मंत्री ज्ञापन पढ़ने के बाद जैसे ही गाड़ी में बैठने को हुए तो छात्राओं ने तेज आवाज में कहा प्लीज सर कुछ तो करिए, हमारे भविष्य का सवाल है। छात्रों ने कहा कि बीटीसी 2011 के प्रथम एवं तृतीय वर्ष का परिणाम अभी तक नहीं आया है। ज्ञापन देने वालों में अंकित, पूजा, अल्का, नीरज, कीर्ति, प्रवीन, विपिन, राजेश आदि शामिल थे।


फिर भी कम है क्राइम
प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान के अन्य राज्यों को देखें तो यूपी में क्राइम काफी कम है। इस जिले में वह अफसरों को क्राइम कंट्रोल के निर्देश देंगे। एमडीएम में चुहिया मिलने के सवाल पर कहा कि वहां चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की साजिश है। पूर्व में एमडीएम की आपूर्ति करने वाला व्यक्ति काफी साजिश रच रहा है। उसके खिलाफ सख्त ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed