फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Policeman's service revolver robbed in Firozabad News 

फिरोजाबाद: झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम से अभद्रता, पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर लूटी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 21 Mar 2022 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 03:50 PM IST
सार

लाइनपार क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम से अभद्रता की गई। इस दौरान दबंगों ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर भी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन
UP Policeman's service revolver robbed in Firozabad News 
यूपी-112 की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना लाइनपार क्षेत्र में दबंगों ने पीआरवी टीम के साथ अभद्रता की। एक जवान की सर्विस रिवॉल्वर लूट ली गई। जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। टीम मारपीट की शिकायत पर पहुंची थी। 

विज्ञापन


थाना लाइन पार के कूपा निवासी आरती से उसके पति विश्वनाथ और ससुरालीजनों ने रविवार को मारपीट की। महिला ने अपने भाई टीनू उर्फ मौसम यादव निवासी औरंगाबाद थाना शिकोहाबाद को घटना के बारे में बताया तो वह भी उसके घर पहुंच गया। भाई के पहुंचते ही ससुराली जन उसके साथ भी झगड़ने व गाली गलौज करने लगे। इस पर उसने पुलिस टीम को फोन कर दिया। सूचना पर पीआरवी नंबर  679 मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया तो आरती के ससुराल के लोगों ने पीआरवी टीम के साथ अभद्रता की। इस दौरान धक्का-मुक्की भी की गई। इसी बीच ससुराल पक्ष और वहां मौजूद लोगों में से कोई एक सिपाही की सर्विस रिवॉल्वर और मोबाइल छीन ले गया। सिपाही के साथ अभद्रता और रिवॉल्वर लूटे जाने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई थानों के फोर्स के साथ ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी सिटी बोले, सिपाही की रिवॉल्वर लूटी गई है। पुलिस घटना का पता चलने पर पहुंची थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 30 से ज्यादा नामजद और 67 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभा तक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर न मिलने से अधिकारियों के नींद उड़ी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed