फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Nikay Chunav 2023 firozabad Police Busted An Illegal Arms Factory And Arrested one Accused With Weapons

निकाय चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम: अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Tue, 11 Apr 2023 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 01:26 PM IST
सार

फिरोजाबाद पुलिस ने निकाय चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने मंगलवार को एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को दबोचा है। 
 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 firozabad Police Busted An Illegal Arms Factory And Arrested one Accused With Weapons
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही अवैध शस्त्र बनाने वाले भी सक्रिय हो गए। पुलिस ने चुनाव से पहले ही एक अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यहां से कई बने और अधबने तमंचों के साथ ही तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

मुखबिर से मिली थी सूचना

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहिद नगर में अबू हरैरा कॉलेज के समीप एक अधबने मकान में छापामार कार्रवाई की। जहां तमंचा बनाते हुए राहुल पुत्र शिशुपाल निवासी संतोष नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। यहां से पुलिस को तीन तमंचे, तीन कारतूस, तीन अधबने तमंचे, आठ नाल, ड्रिल मशीन समेत तमंचे बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: 'माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार हूं..., कटवा दूंगा', तांत्रिक ने तीन और व्यापारियों से हड़पी रकम और जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी राहुल पहले भी अलग-अलग थानों से अवैध असलाह बनाने के मामले में जेल जा चुका है। इसके विरुद्ध थाना उत्तर, थाना मटसेना, थाना मक्खनपुर और थाना दक्षिण में आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रवि त्यागी, इंस्पेक्टर क्राइम रामप्रवेश, एसओजी प्रभारी आलोक मिश्रा, उप निरीक्षक उमेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed