{"_id":"60709a2b8ebc3e5924448150","slug":"up-board-step-marking-will-be-done-in-high-school-and-intermediate-exams-firozabad-news-agr487875755","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में होगी स्टेप मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में होगी स्टेप मार्किंग
विज्ञापन
फिराजाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की व्यवस्था में इस बार बदलाव किया गया है। मूल्यांकन एनसीईआरटी के आधार पर स्टेप मार्किंग के तहत किया जाएगा। प्रथम दिन 20 कॉपी डीएचई को चेक करनी हैं। कॉपी के प्रथम पेज पर ऊपर लिख दिया जाए आदर्श उत्तर पुस्तिका और अपना हस्ताक्षर भी करना है। यह जानकारी शुक्रवार को राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने वर्चुअल प्रशिक्षण के दौरान बताई।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा पहले से ही देरी हैं, मूल्यांकन में देरी न हो। इसलिए मूल्यांकन प्रशिक्षण परीक्षा शुरु होने से पूर्व ही कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अशोक अनुरागी ने बताया कि 40 से 45 कांपी हाईस्कूल के परीक्षकों के लिए एवं 45 से 50 कांपी इंटरमीडिएट परीक्षकों के लिए तय की गई हैं। इस बार स्टेप मार्किंग की जाएगी।
स्टेप मार्किंग में इस तरह से कांपी चेक की जाएंगी कि किसी भी विद्यार्थी ने खंड क का पहला उत्तर पहले पेज पर लिखा है और खंड का का पहला उत्तर तीन पेज छोड़कर लिखा है तो आप उसे चेक करेंगे और नंबर देगे। अगर किसी विद्यार्थी के नंबर शून्य है तो शून्य ही लिखना है। डेस नहीं लगाना है। ज्यादातर परीक्षक शून्य की जगह डेस लगा देते हैं। मूल्यांकन में किसी भी तरह की कोई भी गलती नहीं बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
अगर अंकेक्षक करने पर किसी परीक्षक की गलती पाई जाती है तो 50 प्रतिशत पारिश्रमिक में से कटौती की जाएगी। सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि अपने विद्यालय में शिक्षकों व शिक्षिकाओं के साथ एक मीटिंग आयोजित करें। उस मीटिंग में मूल्यांकन संबंधित सभी निर्देशों व जानकारी को बताएं। इस दौरान कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
ड्यूटी पत्र डीआईओएस कार्यालय से किए वितरण
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की देरी से शुरु हो रही हों। लेकिन शासन ने तैयारियां जारी रखने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस कार्यालय में शुक्रवार को ड्यूटी पत्र वितरण किया गया। जनपद में करीब 1146 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी भी बोर्ड परीक्षाओं में लगी है। इस बार परीक्षा में ड्यूटी नहीं काटी जाएगी। इसके लिए डीआईओएस ने आदेश जारी कर दिए हैं।