फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Somewhere revision of syllabus and classes being run somewhere

यूपी बोर्ड: कहीं पाठ्यक्रम का रिवीजन तो कहीं चलाई जा रहीं कक्षाएं

Wed, 02 Mar 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Somewhere revision of syllabus and classes being run somewhere
फिरोजाबाद। अब परीक्षाओं का समय नजदीक है। माध्यमिक शिक्षा परिषद और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम को पूरा कराने पर स्कूल संचालकों का फोकस है। कहीं कोर्स पूरा करने के साथ रिवीजन कराया जा रहा है तो कहीं आफ लाइन कक्षाओं को जरिए कोर्स पूरा करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 अप्रैल से कराने की तैयारी है। जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए अभी तक तिथि भी घोषित नहीं की गई है। एमजीएम रूकूल ढोलपुरा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण के चलते पढ़ाई प्रभावित हुई थी। लेकिन ज्यादातर छात्रों ने आनलाइन कक्षाओं के जरिए कोर्स पूरा कर लिए हैं। अब आफ लाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी है। जिन छात्रों का कोर्स पूरा नहीं है उसे प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। परीक्षा देर से शुरू होनी है। इस कारण छात्रों पर भी ज्यादा दबाव नहीं है।
विज्ञापन

आईवी इंटरनेशन कॉलेज की प्रधानचार्य नंदनी यादव का कहना है कि कोविड के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई थी। लेकिन अब विद्यालय खुलने के बाद प्राथमिकता से पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है। गौरीशंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी का कहना है कि विद्यालय खुलने के बाद पूरा ध्यान कोर्स खत्म करने पर केंद्रित था। कोर्स 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। जो नहीं पूरा हुआ है उसे शीघ्र ही खत्म कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। परीक्षा से पहले जो भी कमियां होंगी, उसको पूरा करने का मौका छात्रों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed