फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Now computer studies will be compulsory in secondary schools

यूपी बोर्ड : अब माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य होगी कंप्यूटर पढ़ाई

Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Now computer studies will be compulsory in secondary schools
फिरोजाबाद। शैक्षिक सत्र 2023-24 में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को असुविधा नहीं होगी। अब तक वैकल्पिक विषय होने से कॉलेज कंप्यूटर शिक्षण में रूचि नहीं लेते थे। शासन ने कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की योजना बनाते हुए मौजूद संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग जिले में 22 राजकीय, 58 सहायता प्राप्त व 486 वित्तविहीन इंटर कॉलेज संचालित कराता है। अभी तक राजकीय व एडेड कॉलेजों में कंप्यूटर विषय नहीं पढ़ाया जाता था। कुछ वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर विषय की पढ़ाई होती थी। सभी इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। इस बार शासन ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य करने की योजना बनाई है। कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य की जा सके इसके शासन इंटर कॉलेज में मौजूद आधारभूत सूचनाएं निश्चित प्रारूप पर मांगी है। विद्यालय का नाम, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के सृजित पद, कंप्यूटर विषय की मान्यता की हाईस्कूल व इंटर स्तर की स्थिति आदि शामिल है। विद्यालयों से आवश्यक जानकारी मिलने के बाद कंप्यूटर विषय के शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। सूचना मिलने के बाद पहले चरण में राजकीय व एडेड स्कूलों में इसे लागू किया जाना है।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा को मिलेगा प्रोत्साहन
कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान समय आवश्यक हो गई है। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने में विद्यार्थियों को असुविधा नहीं हो इसके लिए शासन ने कंप्यूटर शिक्षा देने की योजना बनाई जा रही है। विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने में असुविधा नहीं होगी। इंटर कॉलेजों को पत्र भेजकर सूचना निर्धारित प्रारूप पर देने का निर्देश दिया गया है। - निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed