फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   up board ka exam

सुधारी जाएंगी प्रवेशपत्र की त्रुटियां

Wed, 05 Feb 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
up board ka exam
फिरोजाबाद। वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेशपत्र में उसका नाम, पता व पिता आदि का नाम गलत है तो वह बोर्ड की वेबसाइट पर खुद चेक कर सकता है। यूपी बोर्ड ने https://upmsp.edu.in वेबसाइट पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का ब्योरा अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का पूरा विवरण हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध मिलेगा। अगर उसमें पिता, छात्र का नाम, जन्म की तिथि समेत अन्य सूचनाएं गलत मिलें तो उसे सही कराए जाने के लिए छात्र-छात्राएं अपने प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र दें। प्रधानाचार्य के स्तर से इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 42791 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 37500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं सबसे पहले अपने जिले को खोजें। फिर कालेज का नाम और इसके बाद अपने नाम के पहले के दो अक्षर अंकित कर दें। इससे उनके मिलते जुलते सभी नाम सामने आ जाएंगे। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि पहली बार यूपी बोर्ड का ब्यौरा वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इससे परीक्षार्थियों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed