फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Exercise begins for examination centres

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के लिए शुरु हुई कवायद

Sun, 02 Nov 2025 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Exercise begins for examination centres
- विद्यालय 10 नवंबर तक ऑनलाइन भरेंगे भौतिक संसाधन संबंधी विवरण
विज्ञापन

- 12 किमी की परिधि में ही होंगे परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए 12 किमी की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी की जानी है।
जिले में इस वर्ष कुल 540 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 70,298 परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की नीति जारी कर दी गई है। केंद्र निर्धारण के लिए इस बार कई नए मानक भी तय किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके तहत सीसीटीवी कैमरों से लैस विद्यालय ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विद्यालयों को अपने भौतिक संसाधन संबंधी विवरण 10 नवंबर तक ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। शिक्षकों और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था वाले विद्यालयों को केंद्र निर्धारण में वरीयता मिलेगी। ज्यादा विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों को भी वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में दो सीसीटीवी कैमरों से युक्त सुरक्षित स्ट्रांग रूम बनाए जाने के लिए कहा गया है। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए चार डबल लॉक के बॉक्स होंगे। और उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए भी सुरक्षित स्ट्रांग रूम होगा। प्रवेश द्वार के अलावा सभी कक्षाओं के बाहर भी दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। ये कैमरे बोर्ड एवं प्रशासन के कंट्रोल रूम से भी जुड़े होंगे। बालिकाओं के विद्यालय में बालकों का परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा विगत वर्षों में डिबार स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

- परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों का भौतिक सत्यापन जिला और तहसील स्तर पर गठित समिति करेगी। भौतिक सत्यापन में तथ्य गलत पाए जाते हैं तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धीरेंद्र यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed