{"_id":"690b94ae283577b54e0c5291","slug":"up-board-exams-to-begin-on-february-18-71067-candidates-to-appear-firozabad-news-c-169-1-mt11005-160108-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 71067 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 71067 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Wed, 05 Nov 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। फिरोजाबाद जिले के कुल 71,067 परीक्षार्थी इस बार परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 36,753 और इंटरमीडिएट के 34,314 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी किए परीक्षा कार्यक्रम में अनुसार परीक्षाएं आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस अवधि में प्रदेशभर के लाखों
परीक्षा का पहला दिन हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से होगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
जिले में परीक्षा की तैयारी को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूरी सक्रियता के साथ काम शुरू कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धीरेन्द्र यादव ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 12 किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्रों का गठन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी, ताकि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक परीक्षार्थियों को उनके केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
जिले में कुल 520 माध्यमिक विद्यालय पंजीकृत हैं। डीआईओएस धीरेंद्र यादव कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता और नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, डिजिटल मॉनिटरिंग और प्रशासनिक अधिकारियों की नियमित जांच की व्यवस्था की जाएगी।