{"_id":"60155e758ebc3e52e85165a3","slug":"up-board-exam-more-objections-than-the-examination-center-firozabad-news-agr4785007174","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: जितने परीक्षा केंद्र नहीं, उससे ज्यादा आई आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: जितने परीक्षा केंद्र नहीं, उससे ज्यादा आई आपत्तियां
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए जितने बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र नहीं बनाए हैं उससे ज्यादा आपत्तियां आ गई है। सभी पर विचार करके उनको निस्तारित करने का आश्वासन दिया है।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 112 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की ओर से जारी हुई थी। लेकिन परीक्षा केंद्रों की सूची को देखकर स्कूल संचालक पूरी तरह असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। 140 आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में शनिवार को शाम पांच बजे तक प्राप्त हुई हैं। निर्धारित समय पर सभी आपत्तियों पर विचार कर उनका निस्तारण करना विभाग के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। बोर्ड की ओर से बने परीक्षा केंद्रों पर प्रधानाचार्य की ओर से सवाल उठाए गए हैं। किसी ने सामाजिक दूरी का पालन न कराने का हवाला दिया है तो किसी ने मानकों की अनदेखी कर परीक्षा केंद्र बनाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि डीआईआएस की ओर से उन आपत्तियों पर विचार कर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसमें जो भी खामियां मिलेगीं, उनको शासन को अवगत कराया जाएगा।
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि 140 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। सभी आपत्तियों पर विचार करेंगे। जो आपत्ति सही होगी, उस पर विचार कर शासन को अवगत कराया जाएगा।