फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Board's answer books will be seen in four different colors

यूपी बोर्ड: अलग-अलग चार रंगों में नजर आएंगी बोर्ड की उत्तर-पुस्तिकाएं

Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Board's answer books will be seen in four different colors
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम तय होने के बाद जिले में उत्तर-पुस्तिकाएं आना शुरू हो गई हैं। अभी तक 1.90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पीडी जैन इंटर कॉलेज में बने कक्ष में पहुंच गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार चार रंगों में कापियां होंगी। हाईस्कूल और इंटर की अ और ब उत्तर पुस्तिकाओं का रंग लाल, मजेंटा पिंक, वायलेट, ब्राउन रहेगा। कॉपियों की हेराफेरी रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हर कॉपी पर क्रमांक अंकित होने के साथ ही सिक्योरिटी कोड भी होगा। जिले में यूपी बोर्ड के 85 हजार परीक्षार्थी हैं, जिनके लिए लगभग पांच लाख कापियों की जरूरत होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

इन रंगों में होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
हाईस्कूल अ कापी - गहरा लाल
हाईस्कूल ब कापी- गहरा मजेंटा पिंक
इंटरमीडिएट अ कापी- गहरा वायलेट
इंटरमीडिएट ब कापी - गहरा ब्राउन
प्री-बोर्ड की परीक्षाएं शुरू करा दी गई हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से होंगी। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के आने का सिलसिला इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। कापियां अलग-अलग रंगों में होंगी।
विज्ञापन

निशा अस्थाना, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed