फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   UP Board: Answer-sheets started arriving at the examination center

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगीं उत्तर-पुस्तिकाएं

Sat, 12 Mar 2022 09:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Answer-sheets started arriving at the examination center
पीडी जैन इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिका प्राप्त करते शिक्षक - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शनिवार से परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचना शुरू हो गईं। शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक और उनके सहयोगी उत्तर पुस्तिकाओं को लेने के लिए पहुंचे। टूंडला और फिरोजाबाद तहसील के करीब 45 केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं को पहुंचाया जा चुका है। आज भी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 119 विद्यालयों में परीक्षा होगी। इसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 80 हजार विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले साल की उत्तर पुस्तिकाओं को इस बार प्रयोग में लाया जाएगा। क्योंकि बीते वर्ष कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई थी। छात्रों को प्रोन्नत किया गया था। इस बार कोरोना के मरीज नहीं हैं तो विधिवत रुप से परीक्षा कराने की तैयारी है। शासन से परीक्षाएं सख्ती से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र को कोड के हिसाब से ही उत्तर पुस्तिका का वितरण हुआ था। ताकि गड़बड़ी होने पर पता लगाया जा सकेगा कि उत्तर पुस्तिका किस केंद्र पर पहुंची हैं। कोड अंकित उत्तर पुस्तिका किस परीक्षार्थी द्वारा उपयोग की जा रही है, यह भी परीक्षा केंद्र पर अंकित किया जाएगा। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू करा दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए जा रहे हैं। वहीं, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी शासन स्तर से ही लगाई जाएगी। परीक्षा सख्ती से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed