फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unseasonal rains have increased worries of farmers

UP: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता...बाजरा व धान की फसलों को नुकसान, कंडू रोग का भी सता रहा डर

Wed, 08 Oct 2025 07:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 08 Oct 2025 07:59 PM IST
सार

खेतों में पानी भरने से किसानों को बुवाई के लिए खेत सूखने का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे सरसों और आलू की फसलें करीब 10 दिन लेट हो जाएंगी। बुवाई में देरी सीधे तौर पर पैदावार को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
Unseasonal rains have increased worries of farmers
बारिश से फसल हुई खराब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खरीफ की फसलों की कटाई और रबी की फसल सरसों व आलू की बुवाई के इस महत्वपूर्ण समय में लौटते मानसून ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार रात्रि को फिर से हुई। इसके चलते बाजरा और धान की फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं सरसों और आलू के किसान बुवाई में देरी होने से परेशान हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर में हो रही यह बेमौसम बारिश किसानों की मेहनत और चिंता दोनों को बढ़ा रही है। किसान इस समय आलू और सरसों की बुवाई के लिए अपने खेतों की तैयारी में जुटे थे, लेकिन बारिश के कारण खाली खेतों में पानी भर गया है। किसान नीरज दीक्षित, सोहन सिंह धाकरे, ब्रजवीर सिंह चौहान आदि का कहना है कि खेतों में पानी भरने से उन्हें बुवाई के लिए खेत सूखने का इंतजार करना पड़ेगा, जिससे सरसों और आलू की फसलें करीब 10 दिन लेट हो जाएंगी। बुवाई में देरी सीधे तौर पर पैदावार को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


 

बारिश से उन किसानों को दोहरा नुकसान हो रहा है, जिनकी बाजरा और धान की फसलें कटने के लिए तैयार थीं या खेतों में कटी पड़ी थीं। किसान राजेंद्र सिंह, श्याम पाठक, भूरी सिंह आदि ने बताया कि उनकी बाजरा और धान की फसल खेत में कटी पड़ी है। इस बेमौसम बारिश से उन्हें फसल में 'कंडू रोग'  लगने और अनाज के सड़ने की चिंता सता रही है। 

चुल्हावली के किसान अमर सिंह सोलंकी ने इस स्थिति को किसानों पर प्रकृति की मार बताते हुए कहा कि अचानक हुई इस बारिश ने किसानों की लागत और मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही मौसम साफ होगा, जिससे वे बची हुई फसलों को सुरक्षित कर सकें और रबी की बुवाई समय पर कर पाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed