फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   University registrar arrested in fake degree case

Firozabad News: फर्जी डिग्री के मामले में यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
University registrar arrested in fake degree case
सांकेतिक
फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)। कांच नगरी के जेएस विश्वविद्यालय के नाम की फर्जी डिग्री का मामला एक बार फिर से गरमा गया। राजस्थान एटीएस/एसओजी की टीम ने इस केस में वांछित रजिस्ट्रार की तलाश में आगरा एवं आसपास के इलाकों में डेरा डाला। तीन दिनों की सुरागसी के बाद एटीएस/एसओजी राजस्थान की टीम ने शहर से जेएस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसको टीम अपने साथ जयपुर ले गई है।
विज्ञापन


शहर की जेएस यूनिवर्सिटी में मेहराबाग कॉलोनी निवासी नंदन मिश्रा रजिस्ट्रार के पद पर तैनात है। राजस्थान के जयपुर में लगभग एक वर्ष पूर्व एक यूनिवर्सिटी के नाम की फर्जी डिग्रियों का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें कुलाधिपति ने पूर्व में एक कंप्यूटर ऑपरेटर रह चुके युवक पर उनके विश्वविद्यालय के नाम की फर्जी डिग्रियों को जारी किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में जयपुर के एसओजी थाने में अपराध संख्या 13/2024 का केस धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी में दर्ज किया गया था। जिसकी जांच जयपुर एटीएस/एसओजी टीम के अलावा एडिशनल एसपी धर्माराम कर रहे थे। इस केस में वांछित चल रहे नंदन मिश्रा की जयपुर एसओजी को पिछले काफी समय से तलाश थी।
विज्ञापन

जयपुर की एसओजी टीम पिछले तीन दिनों से आगरा एवं आसपास के इलाकों में डेरा डाले हुए थी। शुक्रवार को जयपुर एसओजी थाने से एसआई यशवंत सिंह अपनी टीम के साथ शिकोहाबाद पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे करीब रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी थाना शिकोहाबाद को देते हुए आरोपी को अपने साथ जयपुर ले गए। एसआई यशवंत सिंह ने बताया कि जेएस यूनिवर्सिटी के नाम की फर्जी डिग्रियों को मामले में रजिस्ट्रार वांछित चल रहा था। जिसकी तलाश थी। जिसको गिरफ्तार किया गया है। विश्वविद्यालय के कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आगरा-मक्खनपुर-शिकोहाबाद में टीम ने की तलाश

शिकोहाबाद। जयपुर एसओजी की टीम पिछले तीन दिनों से आगरा, मक्खनपुर एवं शिकोहाबाद क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर रही थी। रजिस्ट्रार को गिरफ्तार करके टीम अपने साथ जयपुर ले गई है।







राजस्थान में जेएस यूनिवर्सिटी के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों का मामला प्रकाश में आया था। इन फर्जी डिग्री से कई लोग सरकारी नौकरी कर रहे थे। जिसके चलते एसओजी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 13/2024 दर्ज किया गया था। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है। इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए लाया जाएगा।


धर्माराम, एडिशनल एसपी एटीएस/एसओजी, जयपुर राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed