फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Units desirous of shifting are preparing to go to the Supreme Court.

Firozabad News: शिफ्टिंग की इच्छुक इकाइयां सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Units desirous of shifting are preparing to go to the Supreme Court.
फिरोजाबाद। लंबे समय से घनी आबादी से दूर दूसरी जगह शिफ्ट होने का इंतजार कर रहीं शहर की कांच इकाइयां सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ इकाई संचालकों ने अधिवक्ताओं से इस संबंध में विचार विमर्श किया है। टीटीजेड क्षेत्र सुहागनगरी के आंतरिक भाग (घनी आबादी) में संचालित करीब दो दर्जन इकाइयां यूपीसीडा आस्थान जलेसर रोड अथवा शहर से दूर शिफ्टिंग के लिए प्रयासरत हैं। इन इकाइयों ने टीटीजेड व उद्योग विभाग में बाकायदा आवेदन भी किया था। लेकिन टीटीजेड की बंदिशों के चलते यह सभी इकाइयाें को बीते करीब 10 साल से दूसरी जगह शिफ्टिंग की अनुमति नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार टीटीजेड की अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में शिफ्टिंग के लिए इच्छुक इकाइयां अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में हैं। इनमें से दो इकाइयों ने बाकायदा सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है। जिसकी सुनवाई संभवत: 9 दिसंबर को निर्धारित की गई है। हालांकि उद्योग विभाग ने इस तरह की किसी जानकारी से इन्कार किया गया है।
विज्ञापन



घनी आबादी में संचालित कुछ इकाइयां दूसरी जगह शिफ्ट होने की कतार में हैं। लेकिन शिफ्टिंग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने संबंधी कोई जानकारी संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

दुष्यंत कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed