फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Undo pickers man shot dead

कबाड़ा बीनने वाले युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Sep 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Undo pickers man shot dead
भगवंत वाले बाग के निकट स्थित काले खां की दरगाह के निकट मंगलवार को दिनदहाड़े कबाड़ा बीनने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भगवंत वाले बाग के निकट ही काले खां की दरगाह है। दरगाह के आसपास दिन भर अराजक तत्वों का जमघट रहता है। मंगलवार को कबाड़ा बीनने वाला परवेज (35) पुत्र इस्माइल निवासी कांशीराम कालोनी थाना शिकोहाबाद साढ़े 10 बजे दरगाह पहुंचा। यहां अज्ञात लोगों ने परवेज की गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली पेट में और एक सिर में मारी गई। गोली लगने से परवेज की घटनास्थल पर मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के कबाड़ा व्यवसायी पहुंच गए। यहां परवेज का शव पड़ा था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव मय फोर्स के घटनास्थल पर जा पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की। सूचना पर मृतक की बहन अफरोज अपने पति शानू के साथ पहुंच गई। उसका कहना था कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बहनोई शानू का कहना था कि परवेज की पत्नी दो साल पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। वह कबाड़ा बीनकर अपनी गुजर बसर करता था वह नशे का आदी था। इस संबंध में शानू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।   
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed