फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncontrolled car ran over bike rider and pedestrians husband died wife and son injured

रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने बाइक सवार संग राहगीरों को रौंदा, पति की मौत; पत्नी और बेटा घायल

Fri, 11 Jul 2025 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 09:17 AM IST
सार

फिरोजाबाद के टूंडला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार परिवार रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Uncontrolled car ran over bike rider and pedestrians husband died wife and son injured
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार रात्रि बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी तथा खाई में जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार चूड़ी ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं पत्नी व बेटा घायल हो गए। साथ ही कार सवार तीन महिलाओं व दो पुरुष सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मृतक की पत्नी व बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला उदी, गाजीपुर निवासी राजवीर उर्फ पप्पू कुमार (43) ठेके पर चूड़ी बनाने का कार्य करते हैं। बुधवार सुबह वह पत्नी राजकुमारी और चार साल के बेटे कान्हा के साथ साले की बेटी की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आगरा गए थे। कार्यक्रम में भाग लेकर वह बाइक द्वारा रात्रि 10 बजे करीब घर लौट रहे थे। वह राजा का ताला के पास होटल पैराडोर के सामने पहुंची तभी पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


कार की टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार छिटकर सड़क पर दूर जा गिरे। वहीं, बेकाबू कार भी खाई में गिरकर पलट गई। हादसा होते ही वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल पप्पू को मृत घोषित कर दिया। पप्पू के छह बेटियां और दो बेटे हैं। घायल पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी बताया कि कार सवार तीन महिलाएं एवं दो पुरुष भी घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्रों समेत पांच घायल
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर के फतेहपुर-करखा निवासी अरविंद कुमार दो बेटों ममतेश तथा सुंदरम के साथ बाइक से जा रहे थे। नसीरपुर-सिरसागंज रोड पर अंडरपास के पास सामने से दूसरी बाइक से आ रहे प्रिंस कुमार निवासी गांव नानेमऊ, संदीप कुमार निवासी भरतपुर राजस्थान से उनकी बाइक टकरा गई। घटना में दोनों बाइकों पर सवार पिता-पुत्रों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से उन्हें हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed