फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncontrolled Bolero rams into bike and auto seven injured

UP: अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक और ऑटो को रौंदा...मच गई चीखपुकार, सात लोग घायल

Sat, 04 Oct 2025 11:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:02 PM IST
सार

बाइक को टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और आगे जा रहे एक ऑटो रिक्शा में जा टकराया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 

विज्ञापन
Uncontrolled Bolero rams into bike and auto seven injured
पुलिस के कब्जे में कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टूंडला में एटा रोड पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर ओवरटेक करने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार और ऑटो में सवार छह लोग सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए एफएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


हादसा एटा रोड पर निहाल सिंह की पुलिया के निकट हुआ। पुलिस के अनुसार एक बोलेरो पचोखरा की ओर तेज गति से जा रही थी, चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक सवार अनिल प्रताप निवासी श्रीरामगढ़ी, थाना नारखी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। अनिल प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बाइक को टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और आगे जा रहे एक ऑटो रिक्शा में जा टकराया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक मुकीम निवासी राजमल, थाना रजावली और ऑटो में सवार इसरार, इरफान, तेनु खान, तौहीद और इशरत सभी निवासी राजमल, थाना रजावली घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा एफएच अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार देर रात तक जारी रहा। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया, तेज रफ्तर बोलेरो चालक को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया गया है और बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed