फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncontrolled bike collides with divider, youth dies

Firozabad News: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

Mon, 25 Sep 2023 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 25 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with divider, youth dies
फिरोजाबाद। शनिवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक रेलवे ओवरब्रिज पर बने डिवाइडर से टकराई। हादसा में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक वाहन धुलाई सेंटर पर चलाता था। सूचना पर पहुंची थाना रसूलपुर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन



थाना रसूलपुर के डाकबंगला के पास निवासी सोनू राठौर (24 वर्ष) शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब किसी काम से गढ़ी तिवारी की फतेहाबाद की ओर गया था। वहां से वापस लौटते समय सोनू की बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लाते उससे पूर्व उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर नगर विधायक मनीष असीजा ने मृृतक के परिजन को सांत्वना दी। वहीं मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर भी सरकारी ट्रामा सेंटर जाकर पीड़ित परिवार से भेंट की। थाना प्रभारी रसूलपुर भगवंत सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। युवक वाहन धुलाई एवं सर्विस सेंटर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed