फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncle went to school to meet niece, staff called police

Firozabad News: भांजी से मिलने मामा गया स्कूल, स्टाफ ने बुलाई पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 10:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Sep 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Uncle went to school to meet niece, staff called police

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना एका में स्कूल में बच्ची का देखने आए मामा को लोगों ने अपहरणकर्ता समझकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक से बातचीत कर छोड़ दिया।
गांव ककरारा निवासी शिवराज सिंह के साले की आठ वर्षीय पुत्री सौम्या परिषदीय विद्यालय में शिक्षारत है। मंगलवार दोपहर एटा के नगला खिल्ली निवासी सुनील स्कूल पहुंचा। प्रधानाध्यानक से सौम्या से मिलाने को कहा। प्रधानाचार्य के रुख को देखकर उसने रौब भी झाड़ा। इसके बाद जबरन युवक सुनील सौम्या को ले जाने लगा। शिक्षकों ने इसका विरोध किया, तभी कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने युवक से बात की। तब पता चला कि वह बच्ची का मामा है। वहीं सौम्या की बुआ नीतू ने उसपर आरोप लगाए हैं। एका थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक बच्ची का मामा है। बच्ची की मां की मौत के बाद परिवार के लोगों को दस साल की सजा हो चुकी है। वह भांजी से मिलने आया था, उसकी बुआ व अन्य लोग झूठे मुकदमा में फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं।


मां की मौत के बाद बुआ के पास रहती है सौम्या
बच्ची की बुआ नीतू के अनुसार वर्ष 2015 में भाई अतुल की शादी सुमन से हुई थी। 2017 में सुमन की मौत के बाद ससुरालियों ने मुकदमा पंजीकृत करा दिया। उसमें पिता राजेंद्र सिंह, मां जयवंती, भाई अतुल और बहन राशि जेल में सजा काट रहे हैं। तभी से सौम्या उसके पास रहती है। सौम्या का मामा झूठे मुकदमे में फंसाने के इरादे से स्कूल पहुंचा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed