फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Uncle and nephew returning with diesel were crushed by vehicle, both died

UP: डीजल लेकर लौट रहे चाचा-भतीजे को वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Wed, 12 Nov 2025 06:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Nov 2025 06:33 PM IST
सार

फिरोजाबाद के पोपगढ़ पुलिया के पास बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां दोनों की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Uncle and nephew returning with diesel were crushed by vehicle, both died
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पोपगढ़ पुलिया के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों कनवारा स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर अपने घर साहूमई लौट रहे थे, तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से गांव साहूमई में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


थाना फरिहा के गांव साहूभई निवासी गनेंद्र कुमार (35) और उनके भतीजे रवीश कुमार (18) बाइक से घर जा रहे थे। जब वे पोपगढ़ पुलिया के पास पहुंचे तभी किसी वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा। 
विज्ञापन


गनेंद्र कुमार को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया। रवीश कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा एसएन मेडिकल के लिए रेफर किया गया। रवीश ने आगरा पहुंचते ही दम तोड़ दिया। गनेंद्र खेतीबाड़ी का काम करते थे, जबकि रवीश दिल्ली में हलवाई का काम करता था। वह दीवाली पर घर आया हुआ था। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव साहूमई पहुंचते ही परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगाए थे हेलमेट
गनेंद्र कुमार और उनके भतीजे रवीश कुमार जब देर रात डीजल लेकर बाइक से लौट रहे थे, तब उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे में दोनों के सिर में ही गंभीर चोट लगी थी, जो कि मौत का कारण बनीं। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि बाइक सवार दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में लगी चोटें जानलेवा साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed