{"_id":"621a70fd3b8dc251f05797fb","slug":"two-youths-were-caught-from-liquor-contract-located-in-madhoganj-firearm-recovered-firozabad-news-agr5254666152","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधौगंज स्थित शराब के ठेके से दो युवकों को पकड़ा, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधौगंज स्थित शराब के ठेके से दो युवकों को पकड़ा, तमंचा बरामद
विज्ञापन
शिकोहाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान माधव गंज स्थित शराब के ठेके के समीप खड़े दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक युवक के पास से तमंचा और दूसरे के पास से कारतूस बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर में संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बीती रात माधवगंज के समीप उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, हरवेंद्र सिंह, सोनू कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि शराब ठेका के समीप दो युवक अवैध असलहा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ ठेके के समीप खड़े युवकों को पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। इस दौरान एक युवक के पास से तमंचा और दूसरे के पास से कारतूस बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने अपने नाम राहुल और पूरन सिंह निवासी गढ़सान थाना नसीरपुर बताया। दोनों के खिलाफ आर्म्सएक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।