{"_id":"57cb0e3f4f1c1bd5352cbedf","slug":"two-young-men-were-found-in-suspicious-circumstances-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक ट्रैक पर मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक ट्रैक पर मिले
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक ट्रैक पर मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशहरा रेलवे क्रासिंग के निकट शनिवार दो युवक पड़े मिले। एक युवक की मौत हो चुकी थी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई।
नगला सैंदलाल और आसपास के गांव के लोग शनिवार सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन के पास से गुजरे तो ट्रैैक पर उन्हें एक युवक का शव पड़ा मिला। वहीं कुछ दूरी पर ही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलस ने घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की बाह पर शाहरुख लिखा था। वहीं उपचार के दौरान घायल ने अपना नाम अब्दुल्ला पुत्र दल्लू उर्फ गुलजारी खां निवासी रामपाल की गढ़ी थाना शमसाबाद, आगरा बताया। अब्दुल्ला ने बताया कि वह फेरी लगाकर बच्चों के सूट और अन्य सामान बेचता है। इटावा में सूट बेचने के बाद वह ट्रक में बैठकर घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रक में सवार चार लोगों ने मारपीट कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए और ट्रक से फेंककर फरार हो गए। उसने बताया कि वह मृतक को नहीं जानता। अब्दुल्ला के गुदा से खून बहने और दर्द होने से वह बुरी तरह से कराह रहा था। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसके शव को भी जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं स्टेशन मास्टर कोसमा ने थाने को मीमो भेजकर सूचना दी कि शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के चालक सुरेश मीणा ने सुबह 4.35 बजे जानकारी दी कि किमी 1216 पर दो लोग रन ओवर हो गए हैं। पुलिस ने इस आधार पर हादसा का मामला पंजीकृत किया है।