{"_id":"69a2955dab30e9e5740ba015","slug":"two-women-claim-temple-marriage-create-uproar-outside-police-station-in-firozabad-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक-दूसरे के प्यार में पागल दो युवतियां, मंदिर में शादी और थाने पर बवाल; बड़ी दिलचस्प है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक-दूसरे के प्यार में पागल दो युवतियां, मंदिर में शादी और थाने पर बवाल; बड़ी दिलचस्प है कहानी
Sat, 28 Feb 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:42 PM IST
सार
फिरोजाबाद में दो युवतियों ने मंदिर में शादी का दावा कर साथ रहने की जिद पकड़ी, जिससे थाना उत्तर के बाहर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद दोनों को परिजनों के साथ घर भेज दिया, किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
थाने के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के उत्तर थाना के बाहर शुक्रवार को दो युवतियां एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गईं। समलैंगिक संबंधों और कथित शादी के इस मामले ने घंटों तक सड़क पर तमाशा खड़ा किया। भीड़ वीडियो बनाती रही और पुलिस व परिजन उन्हें समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों युवतियां करीब 20 वर्ष की हैं और एक ही कॉलेज से एक साथ इंटर तक पढ़ी हैं। करीब तीन महीने पहले दोनों घर से हरियाणा चली गई थीं। दो दिन पहले एक युवती दूसरी के घर पहुंची, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। युवतियों का दावा है कि उन्होंने भिवाड़ी स्थित मोहन बाबा मंदिर में शादी रचा ली है। हालांकि, पुलिस के सामने वे इसका कोई कानूनी प्रमाण पेश नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों द्वारा अलग करने की कोशिश पर एक युवती ने खुदकुशी की धमकी दे डाली। एक युवती ने अपने परिवार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी ने जान का खतरा बताया। दोनों के ही सिर से पिता का साया उठ चुका है, ऐसे में परिजन उन्हें सामाजिक लोक-लाज का हवाला देकर समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवतियां अपने फैसले से टस से मस नहीं हुईं। थाने के बाहर एक दुकान पर बैठी युवतियों को देखने के लिए राहगीरों का तांता लग गया। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवतियों और उनके परिजनों के बीच काफी देर तक काउंसिलिंग चली। अंततः दोनों को समझा-बुझाकर उनके परिजन के साथ घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।