{"_id":"6a1dd307a8a798d3b00db4e4","slug":"two-smugglers-from-gorakhpur-arrested-with-haryana-brand-liquor-worth-rs-6-lakh-firozabad-news-c-169-1-mt11005-176214-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छह लाख की हरियाणा मार्का शराब के साथ गोरखपुर के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छह लाख की हरियाणा मार्का शराब के साथ गोरखपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
Tue, 02 Jun 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए गैर-प्रांत से हो रही अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब, नगदी के संसाधन और अवैध असलहा बरामद हुआ है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अर्चित निवासी रामनगर कॉलोनी, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर और आशुतोष निवासी जटेपुल रेलवे कॉलोनी, थाना शाहपुर, गोरखपुर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे बेरोजगार हैं। अधिक मुनाफा कमाने के लालच में वे हरियाणा से सस्ते दामों पर अंग्रेजी शराब खरीदते थे और उसे ले जाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेच देते थे। इस बार भी उन्होंने बलिया निवासी एक व्यक्ति की स्विफ्ट डिजायर कार को किराए पर लिया था और हरियाणा से शराब की बड़ी खेप लेकर गोरखपुर के रास्ते बिहार जा रहे थे। तस्करों ने कुबूल किया कि वे इससे पहले भी 2 से 4 बार इस तरह शराब की तस्करी कर चुके हैं और मोटी कमाई के कारण गाड़ी मालिक को भी बढ़ा हुआ किराया देते थे। पास से बरामद हुए तमंचों के बारे में उन्होंने बताया कि रास्ते में सुरक्षा और अपनी हिफाजत के लिए वे अवैध असलहा साथ रखते थे।
एसपी सिटी के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से 120 बोतल, 336 हाफ और 48 क्वार्टर, 1 स्विफ्ट डिजायर कार और 4 एटीएम/क्रेडिट कार्ड। 315 बोर के 2 तमंचे और 2 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर योगेंद्रपाल सिंह, एसआई अर्जुन राठी, कांस्टेबल जीतेश कुमार, धनंजय, गजेंद्र कुमार और अनुज कुमार शामिल रहे।