{"_id":"64627b6dbf84275837040d44","slug":"two-sides-clashed-in-the-reception-program-of-the-newly-elected-councilors-firozabad-news-c-25-1-158703-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नवनिर्वाचित पार्षदों के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नवनिर्वाचित पार्षदों के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े दो पक्ष
Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पार्षदों के स्वागत कार्यक्रम में भिड़े दो पक्ष
मौके पर पहुंची थाना दक्षिण पुलिस, बुजुर्गों ने कराया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नवनिर्वाचित पार्षदों के स्वागत समारोह के बाद मोहल्ला कोटला पजाबा में भाजपा समर्थक और आसपास के लोगों में विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ता इससे पूर्व थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक चले हंगामा के बाद सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सोमवार रात करीब 11 बजे की है। थाना दक्षिण क्षेत्रांर्गत वार्ड संख्या 39 से निर्वाचित पार्षद श्याम सिंह और वार्ड संख्या 40 से निर्वाचित देशदीपक यादव का मोहल्ला कोटला निवासी भाजपा समर्थक नासिर ने स्वागत किया था। कोटला मोहल्ला में हुए स्वागत के दौरान कुछ बसपा समर्थकों और भाजपा समर्थकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर वहां मौजूद लोगों ने थाना दक्षिण पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आपस में वाद-विवाद करने वाले लोग इधर उधर हो गए। हालांकि पुलिस ने मामले में एक पक्ष से तहरीर भी ले ली। लेकिन सुबह कार्रवाई से पूर्व ही दोनों पक्ष थाने पहुंचे। जहां क्षेत्र के बुजुर्गों व संभ्रांत लोगों ने दोनों में आपस में समझौता करा मामले का पटाक्षेप करा दिया। एसओ दक्षिण राजेश पांडेय ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। सुबह दोनों पक्षों ने आपस में शांति बनाए रखने के आश्वासन पर समझौता कर लिया।