फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two patients died due to lack of oxygen

ऑक्सीजन नहीं मिलने से दो मरीजों की मौत

Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two patients died due to lack of oxygen
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन सुहागनगरी में ऑक्सीजन की किल्लत से इनकार कर रहा है लेकिन जिला अस्पताल में प्रतिदिन तीन से चार मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हो रही है। सोमवार को भी दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। एक मरीज अस्पताल में बेड न मिलने के कारण 30 मिनट अस्पताल के चारों ओर चक्कर काटता रहा और कुछ ही देर में उसने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के दरगापुर भारौल निवासी फतेह सिंह को सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां ऑक्सीजन उपलब्ध न होने की बात कहकर चिकित्सक ने फतेह सिंह को भर्ती करने से मना कर सॉरी वार्ड में भर्ती कराने के लिए कहा। इसके बाद परिजन फतेह सिंह को सॉरी वार्ड लेकर पहुुंचे। यहां भी बेड खाली न होने की बात कहकर स्टाफ ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बीत बाद फतेह सिंह को न तो उपचार मिला न ऑक्सीजन। कुछ ही देर में फतेह सिंह ने दम तोड़ दिया। फतेह सिंह के रिश्तेदार अभिन्नेंद्र यादव का कहना है कि सॉरी वार्ड में बेड खाली होने के बाद भी चिकित्सकों ने उसे भर्ती नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव को लेकर घर ले गए। इधर, दो दिन से अस्पताल में भर्ती कास देवी निवासी नगला गुलाल की भी सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत हुई है। नगला वदीला निवासी हर प्यारी समेत कई मरीजों के तीमारदारों ने भी ऑक्सीजन न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed