फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two lakhs withdrawn from the pocket of the bangle trader of Banaras

बनारस के चूड़ी व्यापारी की जेब से निकाले दो लाख

Thu, 26 Aug 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two lakhs withdrawn from the pocket of the bangle trader of Banaras
फिरोजाबाद। ई रिक्शे में सवार बदमाशों ने चूड़ी व्यापारी की जेब से दो लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने स्थानीय व्यापारियों को जानकारी दी। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

चूड़ी व्यापारी संदीप जैसवाल निवासी काजीपुरा कला नई सड़क थाना लक्खा बनारस ने दक्षिण थाना पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए कहा कि वह ई रिक्शा से बस स्टैंड से चूड़ी मार्केट गली बोहरान जा रहा था। नगर निगम से पहले दो लड़के ई-रिक्शा में बैठ गए। लड़कों ने कालेरंग का बेग मेरे पैर के ऊपर रख दिया और मेरी जेब में रखे करीब दो लाख रुपये जेब काटकर निकाल लिए। इसकी जानकारी इमामबाड़ा चौराहा के पास रिक्शे से उतरने पर हुई। पीड़ित ने स्थानीय व्यापारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

व्यापारी के साथ हुई घटना को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने निंदा करते हुए घटना के जल्द खुलासे की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। उन्होंने कहा कि करीब 20 दिन पहले ऑटो सवार समाचार पत्र विक्रेता की जेब से गांधी पार्क के पास 26 हजार रुपये जेब काटकर निकाल लिए गए। इससे पूर्व कोटला चुंगी चौराहा से नगला करन सिंह जा रहे आटो सवार युवक की जेब से करीब 50 हजार रुपये जेब काटकर निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी घटना का अभी तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और न ही पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को कोई प्रयास कर रही है। जिसको लेकर व्यापारी अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। दक्षिण थाना प्रभारी अनूप कुमार तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed