{"_id":"64e4f8b203fe3cb9490838e6","slug":"two-lakh-cases-will-be-settled-in-national-lok-adalat-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3186-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख वादों का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख वादों का होगा निस्तारण
Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज हरवीर सिंह के निर्देशन में नौ सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसकी तैयारी सभी के द्वारा कर ली गई है। राजस्व, नगर निगम के साथ-साथ बैंक के प्रबंधकों के साथ बैठकें कर ली गई हैं। लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद निस्तारण करके लोगों को न्याय दिलाने का फैसला लिया है। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह व नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज नवम राजीव सिंह मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख वादों का निस्तारण का लक्ष्य रखा है। प्रशासन द्वारा राजस्व के 23837, अन्य विभागों के 65198 वाद चिह्नित किए हैं। बैंक के ऋण संबंधी 25492 वाद, टेलीफोन को 920, विद्युत संबंधी 1510 वाद रखे गए हैं। न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में 21564 वाद का निस्तारण के लिए शामिल किए हैं। मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा के 34 वाद,परिवार न्यायालय के 302 शामिल हैं।
जनपद न्यायालय पर ट्रैफिक व परिवहन विभाग की अलग से स्टॉलों की व्यवस्था की गई है। वहां कंप्यूटर सिस्टम लगेगा, जिससे वादकारियों को दिक्कत नहीं हो। इसके साथ ई-सेवा केंद्र के पास स्थापित उपरोक्त सहायता केंद्र नौ सितंबर प्रत्येक कार्य दिवस पर लोगों की सहायता के लिए कार्य करती रहेगी। इसके अलावा परा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा भी जानकारी दी जा रही है।