फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two killed, one injured in road accidents

Firozabad News: सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accidents
शिकोहाबाद। दो अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजने के साथ ही घायल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव अरांव निवासी राजबहादुर (55) बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे करीब साइकिल से अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे। अभी वह भूड़ा पुल के पास ही पहुंचा था, तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना सिरसागंज क्षेत्र में हुई। जहां नगला धर्म निवासी लालबहादुर उर्फ पिंकी (32) अपने साथी रिंकू (30) के साथ दोपहर सवा तीन बजे करीब गणपति पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर बाजार की ओर जा रहा था। तभी अचानक सिरसागंज से अरांव की ओर जा रही स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में लालबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को संयुक्त चिकित्सालय भेजा है। वहीं घायल का संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
पिंकी के शव के संयुक्त चिकित्सालय आने के बाद परिवार की महिलाएं भी चिकित्सालय आ पहुंची। शव देखकर उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। बार-बार बेसुध हो रही थीं।



भूड़ा पुल के पास हुए हादसे में ट्रक एवं उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हरवेंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed