फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two killed, four injured in accidents

Firozabad News: हादसों में दो की मौत, चार घायल

Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in accidents
फिरोजाबाद। चौबीस घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि एक स्थान पर कोहरे के कारण ऑटो सामने खड़ी गाय टकरा गया। इससे ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। ऑटो में बैठे तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चारों की हालत गंभीर बनी है। बृहस्पतिवार को एटा थाना जलेसर क्षेत्र के गुदांऊ निवासी सुबोध (34) बाइक से अपने नानी के घर जा रहा था। तभी जसराना क्षेत्र में पाढ़म के पास कोहरे में सामने आ रही गाय दिखाई न देने पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली के खंभे के तार भी टूट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई था। उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


बाइक पेड़ से टकराई
थाना खैरगढ़ के गांव फरीदा बरौली निवासी प्रवेश (45) गांव के अनिल के साथ किसी काम से गांव से बाहर गए थे। वहां से घर आते समय हुसैनपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास से घने कोहरे में मार्ग दिखाई न देने पर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनिल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक के चार बच्चे हैं, दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


ऑटो गाय से टकराया, तीन लोग घायल
बृहस्पतिवार को शिकोहाबाद सवारियां लेकर जा रहा था। तभी थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पायनियर तिराहे पर कोहरे के कारण रोड पर खड़ी गाय न दिखाई देने पर ऑटो गाय से टकरा गया। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे सवारियों में चीत्कार मच गई। कई सवारियां ऑटो से छिटककर रोड पर जा गिरीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में कृष्णा निवासी नगला भाव सिंह मटसेना, एनसीसी का छात्र जीशान, बॉबी निवासी ठारपूठा गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटों की टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय भी मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed