{"_id":"6852bd3078690e46400e20c7","slug":"two-killed-and-one-injured-including-mini-truck-driver-in-road-accidents-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सड़क हादसों में दो की माैत...डीसीएम पलटने से गई चालक की जान, कार की चपेट में आकर युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सड़क हादसों में दो की माैत...डीसीएम पलटने से गई चालक की जान, कार की चपेट में आकर युवक ने तोड़ा दम
Wed, 18 Jun 2025 06:57 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:57 PM IST
सार
सिरसागंज में चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। घायल को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रामगढ़ में आम से भरी डीसीएम पलटने से चालक की माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में डीसीएम चालक सहित दो की मौत हो गई। रामगढ़ इलाके में आम से भरी डीसीएम पलट गई, वहीं सिरसागंज में बाइक सवार की वाहन के रौंदने से जान चली गई। मिनी ट्रक (डीसीएम) का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है।
लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर फिरोजाबाद मंडी आ रही डीसीएम थाना रामगढ़ इलाके में मक्खनपुर हाईवे पर आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश करते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक जसराना के बड़ागांव निवासी जयप्रकाश उर्फ नवीन (34) की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपनी डीसीएम खुद चलाता था। हादसे में बब्बन निवासी टिकना खेड़ा थाना माल लखनऊ, जावेद निवासी देहुरी भारत थाना माल लखनऊ को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक अन्य घटना में सिरसागंज के गांव करहरा निवासी नवीन (47) बाइक से गांव लौट रहे थे। सामौर मंदिर के निकट चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र दुष्यंत ने बताया कि उसके पिता दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत चुकी है। वह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे।