फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two including a retired railway employee died after being hit by a train

Firozabad News: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी समेत दो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two including a retired railway employee died after being hit by a train
फिरोजाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी समेत दो की मौत हो गई। थाना अरांव क्षेत्र में ताखा अंडरपास, रसूलपुर में आसफाबाद फाटक के पास युवक दुर्घटना का शिकार हुआ। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए।
विज्ञापन

गांव नगला हाल निवासी रामवीर (70) रेलवे में रिकार्ड लिफ्टर के पद से सेवानिवृत्त थे। शुक्रवार शाम घर से टहलने ताखा अंडरपास के पास गए थे। वह रेलवे ट्रैक पर खड़े थे। तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से मौत हो गई। पूछताछ में पता चला है कि उन्हें कम सुनाई पड़ता था। यही वजह है कि ट्रेन का हार्न नहीं सुनाई पड़ा। पिता की मौत की खबर सुनकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनकी दो बेटियां रीता और बीना हैं। उनकी शादी हो चुकी है। वे दिल्ली में रहती हैं। गांव में वह पत्नी लौंगश्री के साथ रहते थे।
विज्ञापन

वहीं लाइनपार में नगला विष्णु निवासी नीरज (22) सैलून में काम करता था। उसने तीन साल पहले रबिया से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद आसफाबाद में किराए के मकान में रहता था। उसके बच्चे नहीं थे। शाम को वह सैलून से काम करके कमरे पर जा रहा था। आसफाबाद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। भाई गोविंद ने बताया कि उसने समूह से लोन लिया था। वह किश्त जमा नहीं कर पा रहा था। इस बात से काफी परेशान था। आशंका है इसी तनाव में उसने आत्महत्या की है। नीरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed