{"_id":"66a787f6cb3bf1d7340e72d1","slug":"two-groups-of-kanwariyas-clashed-over-moving-ahead-in-firozabad-in-which-two-kanwariyas-were-injured-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आगे निकलने को लेकर कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, दो कांवड़िये घायल; खड़ीत पुल पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आगे निकलने को लेकर कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, दो कांवड़िये घायल; खड़ीत पुल पर हुई घटना
Mon, 29 Jul 2024 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 09:29 PM IST
सार
सुहागनगरी में आगे निकलने को लेकर कांवड़ियों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट में दो कांवड़िये घायल हो गए। घटना खड़ीत पुल पर हुई। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल कांवड़िये
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह डाक कांवड़ को आगे निकालने को लेकर दो गुट भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से दो युवक घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। वारदात जलराना थाना क्षेत्र के खड़ीत पुल पर हुई।
विज्ञापन
गौरव कुमार नगला मिर्जा फिरोजाबाद, अजय निवासी गांव आमरी शिकोहाबाद अपने अन्य साथियों के साथ सोरों से डाक कांवड़ लेने गए थे। खड़ीत पुल के पास उनका एक गुट के साथ आगे निकलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद हुई मारपीट की घटना में दोनों को चोट लग गई।
विज्ञापन
युवकों ने बाइक को तोड़ने का भी आरोप लगाया है। जानकारी मिली तो सीओ एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ दोनों गुटों के युवाओं को समझा बुझाकर आगे भेज दिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा आगे निकलने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन