{"_id":"6999fbc153b4a30f0c0f690e","slug":"two-friends-injured-as-car-rams-into-truck-after-driver-dozes-off-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-168281-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चालक की झपकी से आगे जा रहे ट्रक में घुसी कार, दो दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चालक की झपकी से आगे जा रहे ट्रक में घुसी कार, दो दोस्त घायल
Sun, 22 Feb 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह करीब सात बजे एक हादसा हो गया। दिल्ली से लखनऊ जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार दो दोस्त घायल हो गए।
चालक सीताराम निवासी बिरकचिसीबसा, थाना पीसा गन, अजमेर ट्रक को लेकर गुजरात से कोलकाता की ओर जा रहा था। जब वह नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे के किमी 51.800 पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रही एक कार अचानक ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार को चालक संजय चतुर्वेदी निवासी 38, सचिवालय कॉलोनी, लखनऊ चला रहे थे। उनके साथ कार में उनके दोस्त अनुराग भी सवार थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दोनों दोस्त गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि कार चालक को झपकी आ गई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।