{"_id":"6939bbe0fbf900ad820c1e1b","slug":"two-farmers-of-sirsaganj-received-millionaire-farmer-of-india-award-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-162727-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसागंज के दो किसानों को ''मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया'' सम्मान मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसागंज के दो किसानों को ''मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया'' सम्मान मिला
Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में हुआ सिरसागंज के प्रगतिशील किसानों का सम्मान
सिरसागंज। कृषि जागरण और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में पूसा मेला मैदान में आयोजित मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड कार्यक्रम के दौरान सिरसागंज के दो प्रगतिशील किसानों को प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
ग्राम जगमुदी निवासी आलोक और हैवतपुर खेड़ा निवासी रंजीत सिंह को जैविक खेती अपनाने और कृषि क्षेत्र में नवाचारों के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। 7 से 9 दिसंबर तक चले इस कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 दिसंबर को दोनों किसानों को यह विशेष सम्मान मिला। किसान आलोक ने इस सम्मान को जैविक खेती पर विश्वास करने वाले सभी छोटे किसानों की मेहनत का फल बताया, जबकि रंजीत सिंह ने कहा कि यह पहचान दर्शाती है कि वे सही दिशा में काम कर रहे हैं, और उन्होंने अन्य किसानों से उन्नत तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।