फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two days later open bank, police searched Li

दो दिन बाद खुले बैंक, पुलिस ने ली तलाशी

Tue, 14 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Two days later open bank, police searched Li
दो दिन बाद बैंक खुलने पर खासी भीड़ रही।
दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुल गए। इस दौरान रुपये निकालने और जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही बैंक में चेकिंग करने के निर्देश भी जारी कर दिए। पुलिस ने बैंक के अंदर मौजूद युवकों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन

 दो दिन बाद सोमवार को जब बैंक खुले तो उपभोक्ताओं की लाइनें लगना शुरू हो गई। इस बीच टूंडला थाना क्षेत्र में हुई 80 हजार की लूट के बाद अधिकारियों ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश जारी कर दिए। फोर्स के अभाव के बीच पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही बैंक के अंदर मौजूद युवकों की तलाशी लेने के साथ ही पासबुक और अन्य कागज भी चेक किए। इस दौरान एक भी संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन


बैंकों में रही भीड़, उपभोक्ता परेशान
टूंडला। सोमवार को बैंक खुले उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई। लोग लाइन में घंटों लगे रहे। सबसे ज्यादा बुरा हाल भारतीय स्टेट बैंक की जंक्शन शाखा का रहा। यहां उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ के चलते कई उपभोक्ता बिना लेनदेन किए ही लौट गए। ऐसे उपभोक्ताओं का कहना था कि वह अब एक-दो दिन बाद ही आएंगे तब तक भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed