{"_id":"6814ca05035ff7361f0eaca9","slug":"two-bikes-with-modified-silencers-seized-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147560-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मोडिफाइड साइलेंसर वाली दो बाइकें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मोडिफाइड साइलेंसर वाली दो बाइकें जब्त
Fri, 02 May 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 May 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक सीज कराते यातायात प्रभारी।
फिरोजाबाद। बुलेट और अन्य बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर दशहत फैलाने वाले बाइक सवारों पर पुलिस ने अब सख्ती दिखाते हुए कई बुलेट बाइक सीज की है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर शहर में पटाखों की आवाज निकालने वाले बाइक सवारों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को यातायात प्रभारी महेश यादव ने गांधी पार्क चौराहे पर टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बुलेट (संख्या यूपी83बीए9394) को आकाश यादव निवासी मोहल्ला कोटला, अपाचे बाइक (संख्या यूपी83एवी 3277) को विष्णु निवासी सोफीपुर चंदवार चला रहा था। दोनों बाइकों के साइलेंसर मोडिफाइड करा रखे थे। साइलेंसर से पटाखा फोड़ने जैसी आवाज निकल रही थी। दोनों बाइकों को सीज करते हुए दस-दस हजार का चालान किया गया। अब बाइकों को मेडिफाइड करने वाले कारीगरों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संवाद