{"_id":"691dc3f04f172c5c5009a40b","slug":"two-bikes-collided-in-makhanpur-the-injured-old-man-died-during-treatment-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-161076-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मक्खनपुर में दो बाइकों की टक्कर, इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मक्खनपुर में दो बाइकों की टक्कर, इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत
Wed, 19 Nov 2025 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 19 Nov 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- आगरा से बेटी को दवा दिलाकर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना मक्खनपुर के नवादा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आपस में भिड़ंत के कारण हुई थी।
मैनपुरी जिले के थाना दरन्नाहार के नगला मुकुट गांव निवासी मातादीन (65 वर्ष) मंगलवार को अपनी बेटी अनुष्का को आगरा से दवा दिलाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। नवादा के समीप पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा ने बताया कि घायल मातादीन की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।