फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two arrested with stolen vehicle, three absconding

चोरी के वाहन सहित दो गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with stolen vehicle, three absconding
फिरोजाबाद। लग्जरी वाहनों को चोरी कर कबाड़े में कटवाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दक्षिण थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से जहां एक ईको कार बरामद की गई। वहीं कबाड़े के गोदाम से चार गाड़ियों के साथ तीन कटी हुई गाड़ियों को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाल दक्षिण सुशांत गोर ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात सुहाग नगर डाकघर के समीप से इमरान निवासी टावर वाली गली रामगढ़ व नदीम अख्तर निवासी हाजीपुरा थाना रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने एक ईको गाड़ी बरामद की है, जो चोरी की गई थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने साथी मुजाहिद, कामरान व जुबैर के साथ आसपास के जनपदों से वाहनों को चोरी करते है। चोरी के वाहनों को नदीम के गोदाम पर काटकर बेचने का काम करते है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदीम के गोदाम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चार गाड़ियां तथा तीन कटे वाहन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed